अमरपुर को सूखाड़ग्रस्त घोषित करने के लिए 19 को महाधरना

बांका : तत्काल सहायता से राशि से वंचित प्रखंड व पंचायत के किसान आंदोलन के मूड में हैं. वहीं इसकी शुरुआत दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक भागलपुर के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह करने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि आगामी 19 सितंबर को शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में महाधरना का आयोजन किया जायेगा. जिसमें अमरपुर विधानसभा क्षेत्र […]

बांका : तत्काल सहायता से राशि से वंचित प्रखंड व पंचायत के किसान आंदोलन के मूड में हैं. वहीं इसकी शुरुआत दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक भागलपुर के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह करने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि आगामी 19 सितंबर को शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में महाधरना का आयोजन किया जायेगा.

जिसमें अमरपुर विधानसभा क्षेत्र को सूखा घोषित करने के लिए सरकार से मांग की जायेगी. यह आंदोलन चरण बद्ध तरीके से जारी रहेगा. उन्होंने सभी किसान व युवाओं से महाधरना में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने बताया कि सरकार ने अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के किसानों के साथ छलावा किया है.
परंतु किसानों के उपर हो रहे अत्याचार को कभी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. सभी किसान को एकजुट होकर आंदोलित रहने की जरुरत है. कहा कि तत्काल सहायता राशि देने के मापदंड अनुचित है. किस प्रकार पंचायतों का चयन किया गया है यह भी किसानों के समझ से परे है. अगर भौतिक निरीक्षण किया जा तो किसानों का दर्द सामने आ जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >