जयपुर : पति-पत्नी के मिले शव, हत्या की जतायी आशंका

जयपुर : कटोरिया प्रखंड के जयपुर थाने की लकरामा पंचायत के कुरूमटांड़ गांव में एक आदिवासी दंपति का शव बरामद हुआ है. मृतकों में मीरूलाल हैंब्रम, पिता बड़कू हैंब्रम व उसकी पत्नी रोसिना मरांडी शामिल हैं. दोनों छह माह पहले परिजनों के खिलाफ प्रेम विवाह किया था. मृतका के पिता रॉबीनसन मरांडी ग्राम मुकुंदा ने […]

जयपुर : कटोरिया प्रखंड के जयपुर थाने की लकरामा पंचायत के कुरूमटांड़ गांव में एक आदिवासी दंपति का शव बरामद हुआ है. मृतकों में मीरूलाल हैंब्रम, पिता बड़कू हैंब्रम व उसकी पत्नी रोसिना मरांडी शामिल हैं. दोनों छह माह पहले परिजनों के खिलाफ प्रेम विवाह किया था. मृतका के पिता रॉबीनसन मरांडी ग्राम मुकुंदा ने आशंका जतायी है कि मिरूलाल के माता-पिता ने जहर खिलाकर दोनों की हत्या कर दी है. वहीं, मिरूलाल के परिजनों का कहना है कि दोनों ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >