गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

कटोरिया : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार को रेफरल अस्पताल कटोरिया के सौजन्य से विशेष मासिक शिविर का आयोजन हुआ. जिसमें कुल 669 गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण मेडिकल टीम द्वारा किया गया. रेफरल अस्पताल में 462, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमदाहा में 98 एवं जयपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र में 109 गर्भवती महिलाओं […]

कटोरिया : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार को रेफरल अस्पताल कटोरिया के सौजन्य से विशेष मासिक शिविर का आयोजन हुआ. जिसमें कुल 669 गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण मेडिकल टीम द्वारा किया गया. रेफरल अस्पताल में 462, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमदाहा में 98 एवं जयपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र में 109 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई.

रेफरल अस्पताल, जयपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र व जमदाहा एपीएचसी में आयोजित शिविर में मेडिकल टीम द्वारा गर्भवती माताओं का बीपी, सुगर, हीमोग्लोबिन, वजन, एचआइवी, यूरिन टेस्ट सहित कई अन्य जरूरी जांच कर आवश्यक दवाईयां व परामर्श भी दिये गये. गर्भवती माताओं को संतुलित व पौष्टिक आहार के साथ-साथ आयरन एंड फोलिक एसिड की प्रतिदिन एक टेबलेट एक सौ दिनों तक खाने की सलाह दी गयी.
शिविर को सफल बनाने में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (प्रशासनिक) डा विनोद कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (वित्त) डॉ एसडी मंडल, डॉ नरेश प्रसाद, डॉ दीपक भगत, डॉ रूबी सिंह, डॉ रवींंद्र कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक भारत भूषण चौधरी, केयर इंडिया के आलोक रंजन, एएनएम अमृता जायसवाल, स्नेहलता, विद्योत्मा, डोली कुमारी, नीतू भारती, माला कुमारी, प्रमिला कुमारी, रामनरेश भगत, जयप्रकाश सिंह, दिनेश कुमार, ओमप्रकाश मालाकार, सोहन मंडल निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >