मतगणना को ले विधानसभावार 14 टेबुलों की रहेगी व्यवस्था

बांका : लोस चुनाव के बाद अब सबकी नजर वज्रगृह पर टिकी हुई है. आगामी 23 मई को स्थानीय पीबीएस कॉलेज में मतगणना होनी है. इसको लेकर जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारी शुरू कर दी है. मालूम हो कि यहां के छह: विधान सभा की मतगणना उक्त तिथि को समय से शुरू होकर अंतिम […]

बांका : लोस चुनाव के बाद अब सबकी नजर वज्रगृह पर टिकी हुई है. आगामी 23 मई को स्थानीय पीबीएस कॉलेज में मतगणना होनी है. इसको लेकर जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारी शुरू कर दी है. मालूम हो कि यहां के छह: विधान सभा की मतगणना उक्त तिथि को समय से शुरू होकर अंतिम परिणाम तक चलेगी.

मतगणना में अधिकतर कर्मी बैंक के अधिकारी व कर्मी को लगाये जाने की संभावना है. मतगणना पूरे चौक- चौबंद व्यवस्था के बीच संपन्न होगी. मतगणना कक्ष में बिना पास के किसी अधिकारी, कर्मी को प्रवेश नहीं मिलेगा.
विसवार होगी मतगणना: मतगणना विधानसभा वार होगी. इसके लिए जिला प्रशासन ने अभी से ही रणनीति बनानी शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार प्रत्येक विधानसभा के लिए 14 टेबुल बनाये जाने की योजना है. मतगणना के एक टेबुल पर एक सुपरवाईजर, एक एसिस्टेंट सुपरवाईजर के अलावे एक अतिरिक्त गणना सहायक मौजूद रहेंगे. मतगणना का कार्य की जिम्मेवारी सुपरवाईजर पर रहेगी.
प्रत्येक विधानसभा का अलग से होगा एआरओ टेबुल: मतगणना स्थल पर विधानसभा वार एक- एक एआरओ टेबुल भी बनेगा. मतगणना का राउंड वार रिपोर्ट आरओ टेबुल पर उपलब्ध रहेगा. प्रत्येक विधानसभा के एआरओ राउंड वार अपनी रिपोर्ट आरओ के टेबुल पर देंगे. जिसके बाद जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राउंड वार प्रत्याशियों के मिले मत की घोषणा करेंगे.
प्रत्येक प्रत्याशी का एक टेबुल पर होगा एक मतगणना अभिकर्ता: मतगणना को लेकर मतगणना स्थल पर प्रत्येक प्रत्याशी का एक टेबुल पर एक ही मतगणना अभिकर्ता नियुक्त होंगे. इस प्रकार प्रत्येक प्रत्याशी का एक विधानसभा के लिए 14 मतगणना अभिकर्ता मतगणना कक्ष में जाने की अनुमति होगी. इसको लेकर प्रत्याशियों ने भी अपनी तैयारी शुरु कर दी है.
मतगणना केंद्र की लगातार निगरानी को राजनीतिक दल के प्रतिनिधि होंगे नियुक्त
मतगणना होने में अभी काफी समय है. जिला प्रशासन ने पूरे मतगणना स्थल को सेना के हवाले कर दिया है. विधानसभा वार मतगणना कक्ष की सिलिंग भी कर दी गयी है. पूरे क्षेत्र में बिना अनुमति के किसी का प्रवेश वर्जित है. खास यह भी कि मतगणना स्थल सीसीटीवी कैमरा के जद में है.
इसके बावजूद राजनीति दल के प्रतिनिधि भी मतगणना कक्ष पर नजर रख सकते हैं. जिला निर्वाचन ने प्रत्येक प्रत्याशी के छह व्यक्ति को तीन शिफ्ट में नजर रखने के लिए पास निर्गत किया जा रहा है. अभी तक जदयू के गिरिधारी यादव, राजद के जयप्रकाश नारायण यादव व निर्दलीय प्रत्याशी पुतुल कुमारी की ओर से प्रतिनिधि की सूची दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >