बांका : जिले के 21वें थाने के रूप में नवादा को मिली मान्यता

बांका : रजौन थाना क्षेत्र के नवादा बाजार में बुधवार को एक नया पुलिस ओपी अस्तित्व में आ जायेगा. एसपी स्वपना मेश्राम आज इसका विधिवत रुप से उदघाटन करेंगे. एसपी ने बताया है कि पुलिस मुख्यालय के द्वारा नवादा बाजार के सामुदायिक भवन में ओपी खोलने की हरी झंडी दे दी गयी है. नये ओपी […]

बांका : रजौन थाना क्षेत्र के नवादा बाजार में बुधवार को एक नया पुलिस ओपी अस्तित्व में आ जायेगा. एसपी स्वपना मेश्राम आज इसका विधिवत रुप से उदघाटन करेंगे. एसपी ने बताया है कि पुलिस मुख्यालय के द्वारा नवादा बाजार के सामुदायिक भवन में ओपी खोलने की हरी झंडी दे दी गयी है. नये ओपी में एक सब इंस्पेक्टर, दो एएसआई, एक सेक्शन फोर्स व होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. आज ही ओपी को नया ओपीध्यक्ष मिल जायेगा.
मालूम हो कि नये ओपी के बन जाने से यहां के लोगों को अब अपनी शिकायतों को लिए रजौन थाना नही जाना पड़ेगा. साथ ही क्षेत्र के अपराधियों पर लगाम भी लगेगा. इस ओपी के अंतर्गत सकाहरा, अमहारा हरचंडी, नवादा खरोनी व धाय हरना महगामा पंचातय शामिल किये गये है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >