हड़खार में धूमधाम से मना 69 वां वन महोत्सव

चांदन : वृक्ष के बिना मानव जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती. चूंकि वृक्ष का सीधा संबंध हमारे जीवन से है. जब तक वृक्ष है, तब तक जीव है. वृक्ष की समाप्ति पर सभी जीव भी समाप्त हो जायेंगे. उक्त बातें बुधवार को डीएफओ शशिकांत कुमार ने प्राथमिक विद्यालय हड़खार में आयोजित 69वां […]

चांदन : वृक्ष के बिना मानव जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती. चूंकि वृक्ष का सीधा संबंध हमारे जीवन से है.

जब तक वृक्ष है, तब तक जीव है. वृक्ष की समाप्ति पर सभी जीव भी समाप्त हो जायेंगे. उक्त बातें बुधवार को डीएफओ शशिकांत कुमार ने प्राथमिक विद्यालय हड़खार में आयोजित 69वां वन महोत्सव को संबोधित करते हुए कही. कटोरिया रेंजर सुनील कुमार सिंहा ने भी वन एवं वन्य जीवों से होने वाले फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी.
सीआरसीसी आदित्य कुमार ने भी बच्चों को बताया कि बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण का एक मात्र उपाय पौधारोपण ही है. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में बेल, महोगनी, गुलमोहर, सागवान, कदम आदि के पौधे लगाये गये. इस मौके पर वनपाल अशोक कुमार झा, वनपाल हदीस आहम, कार्यालय कर्मी धनपाल गिरि, विनोदानंद चौधरी, तेजनारायण यादव, एचएम मनोज कुमार, शिक्षिका स्मिता कुमारी, बुधन यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >