बांका : दरवाजा बंद कर कमरे में महिला को पीटा, थाने पहुंची पीड़िता

बांका : करहरिया मुहल्ला में एक महिला को कमरे में बंदकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. इसको लेकर पीड़िता ने महिला थाना में सास, ननंद आदि पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आवेदन दिया है. राखी देवी व उसके सास में विवाद होते रहता है. शनिवार को भी किसी बात को लेकर दोनों […]

बांका : करहरिया मुहल्ला में एक महिला को कमरे में बंदकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. इसको लेकर पीड़िता ने महिला थाना में सास, ननंद आदि पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आवेदन दिया है. राखी देवी व उसके सास में विवाद होते रहता है. शनिवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुआ और मारपीट होने लगा. इसके बाद रविवार को सास ने अपनी विवाहिता पुत्री को मामले की जानकारी देते हुए घर पर बुलाया और सभी लोगों ने मिलकर राखी को एक कमरे में बंदकर मारपीट करने लगे.
पीड़िता जान बचाने के लिए छत पर चढ़ बगल वाले की एक दीवार से छलांग लगाकर शिकायत करने महिला थाना पहुंची. थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है. महिला थानाध्यक्ष मणि कुमारी ने बताया की आवेदन को लेकर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >