बांका में सात बच्चों की मौत, दो जख्मी

बांका : सोमवार को जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं में कुल चार बच्चों सहित पांच की मौत हो गयी. कहीं सर्प दंश, कहीं वज्रपात तो कहीं छत से गिर कर नाबालिग बच्चे की मौत हुई है. बांका सदर थाना क्षेत्र के खेदूरायडीह गांव निवासी रामप्रसाद सिंह का नौ वर्षीय पुत्र सोनू कुमार […]

बांका : सोमवार को जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं में कुल चार बच्चों सहित पांच की मौत हो गयी. कहीं सर्प दंश, कहीं वज्रपात तो कहीं छत से गिर कर नाबालिग बच्चे की मौत हुई है. बांका सदर थाना क्षेत्र के खेदूरायडीह गांव निवासी रामप्रसाद सिंह का नौ वर्षीय पुत्र सोनू कुमार भीषण गर्मी के कारण गांव स्थित एक आम के बगीचे में खेल रहा था. इसी दौरान बारिश के साथ वज्रपात हुआ. वज्रपात की चपेट में आने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गयी.

वहीं छोटी ढाका गांव निवासी बल्लू पंडित का सात वर्षीय पुत्री प्रेमा कुमारी घर के बगल स्थित जामुन पेड़ के नीचे खेल रही थी. जहां वज्रपात के दौरान बच्ची की मौत हो गयी. वहीं धोरैया थाना क्षेत्र के खड़ौधा जोठा पंचायत अंतर्गत बिरनिया संथाली टोला निवासी विनोद किस्कू का नौ वर्षीय पुत्री दीपिका किस्कू व 4 वर्षीय पुत्र रिमांसु किस्कू रविवार की रात पुनसिया स्थित किराये के एक मकान सोया था. जहां सर्प दंश से दोनों की मौत हो गयी.
बांका में सात…
तीसरी घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव की है. जहां परमानंद झा के 13 वर्षीय पुत्र रमन कुमार झा का रविवार की रात छत से नीचे उतरने के दौरान पैर फिसल गया. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान सोमवार को रास्ते में जख्मी किशोर ने दम तोड़ दिया.
इधर बेलहर में सोमवार को बदुआ नदी में स्नान करने गये दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. घोडबहियार पचायत अंतर्गत महेशा गांव निवासी भुनेश्वर पासवान के पोता आशीष कुमार(14) व नतिनी काजल कुमारी(12) कुछ बच्चों के साथ बदुआ नदी में स्नान करने गये थे. पानी अधिक होने के कारण सभी बच्चे डूबने लगे. बच्चे के शोर से आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर तीन बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन जब तक आशीष व काजल को पानी से बाहर निकाला जाता, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. दोनों बच्चों की डूबने की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने दोनों बच्चाें के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया.
खेदूरायडीह व छोटी ढाका गांव में वज्रपात के दौरान दो की गयी जान
धोरैया के खड़ौधा जोठा पंचायत अंतर्गत बिरनिया संथाली टोला में संर्प दंश से भाई बहन की मौत
बेलहर में नदी में डूबने से दो बच्चों की गयी जान
अमरपुर के महमदपुर में छत से गिर कर 13 वर्षीय बालक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >