घाट काटने बहियर गयी थी पुतुल देवी
बौंसी : गोरगामा गांव में वज्रपात से एक महिला की मौत की जानकारी लोगों को देर शाम हो पायी. बताया जाता है कि गांव की उत्तम दास की 30 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी गांव के रसियारी बहियार में घास काटने गयी थी. इसी बीच बारिश से बचने के लिए वह ताड़ पेड़ के नीचे जा […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
June 10, 2018 4:46 AM
बौंसी : गोरगामा गांव में वज्रपात से एक महिला की मौत की जानकारी लोगों को देर शाम हो पायी. बताया जाता है कि गांव की उत्तम दास की 30 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी गांव के रसियारी बहियार में घास काटने गयी थी. इसी बीच बारिश से बचने के लिए वह ताड़ पेड़ के नीचे जा बैठी. बारिश के साथ हुए वज्रपात ने महिला की मौके पर ही जान ले ली. देर शाम तक महिला के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों द्वारा खोजबीन की गयी तो महिला का शव घटनास्थल के समीप पाया गया. बताया गया कि महिला अपने पीछे तीन पुत्री, तीन पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गयी. पंचायत की मुखिया विमला देवी ने बताया कि पीड़ित परिवार को मिलने वाली सहायता राशि जल्द दिलायी जायेगी.
...
ये भी पढ़ें...
December 29, 2025 10:30 PM
December 29, 2025 10:24 PM
December 29, 2025 10:20 PM
December 29, 2025 10:19 PM
December 29, 2025 10:14 PM
December 29, 2025 10:10 PM
December 29, 2025 10:07 PM
December 29, 2025 10:02 PM
December 29, 2025 10:02 PM
December 29, 2025 10:00 PM
