बांका : जिले की तमाम बालू घाट बारुद की ढेर पर बैठी हुई है. लगातार एक के बाद एक घाट पर जुबान से अधिक तेज गोली बोल रही है. इन सबके बीच आसपास के इलाकों में दहशत का वातावरण कायम हो रहा है. बुधवार देर रात बैसा बालू घाट पर हुयी गोलीबारी को लेकर बैसा के ग्रामीणों ने बांका थाना में महादेव इंक्लेव के प्रतिनिधि के विरुद्ध आवेदन दिया है. दिये आवेदन में ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी वाले 16 फिट से अधिक गड्ढे खोद कर बालू उठाने लगे.
बालू घाटों पर बरसती रही हैं गोलियां, दहशत
बांका : जिले की तमाम बालू घाट बारुद की ढेर पर बैठी हुई है. लगातार एक के बाद एक घाट पर जुबान से अधिक तेज गोली बोल रही है. इन सबके बीच आसपास के इलाकों में दहशत का वातावरण कायम हो रहा है. बुधवार देर रात बैसा बालू घाट पर हुयी गोलीबारी को लेकर बैसा […]

जब ग्रामीणों ने कहा कि बारिश का मौसम आ रहा है, इतना गड्ढा खतरे से खाली नहीं है. कंपनी वालों ने एक नहीं सुनी और गोली चलानी शुरू कर दी. सभी जान बचाकर वापस भाग गये. वहीं दूसरी तरफ महादेव इंक्लेव की ओर से दिये गये आवेदन में उन्होंने बैसा व डोमाखाड़ गांव के कई ग्रामीण पर रंगदारी की मांग करने का आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक कंपनी प्रतिनिधि ने भी गोलीबारी कर खदेड़ने का आरोप लगाया. कहा कि वे लोग नियमानुसार बालू का उठाव करवा रहे थे,
परंतु कुछ असामाजिक तत्व रंगदारी वसूलने के ख्याल से वहां धमक गये और गोलीबारी शुरु कर दी. हालांकि इससे पहले गुरुवार को थानाध्यक्ष ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. बताया जाता है कि अबतक दोनों तरफ से दिये गये आवेदन की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुयी है. बहरहाल, जो भी हो बालू के खेल में माहौल भयानक रूप ले रहा है. अगर पुलिस प्रशासन के साथ सरकार नहीं जगी तो, बड़ी घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है. उधर इस संबंध में थानाध्यक्ष महबूब आलम खान ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मामले का अलग-अलग आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है.