बांका : डीएम कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समिति की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में गुरुवार को हुयी. बैठक में संभावित बाढ़ को लेकर संबंधित पदाधिकारियों, कार्यपालक अभियंता व सीओ को प्रत्येक बिंदुओं को बारीकी समझाते हुए कई दिशा-निर्देश दिये गये. डीएम ने संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी तटबंधो, डेम, कैनाल, सुरक्षित स्थल, बाढ़ राहत से संबंधित सभी संसाधनो की पुख्ता व्यवस्था पहले ही सुनिश्चित करने को कहा. सीओ को अपने क्षेत्र अंतर्गत तटबंधो का भौतिक निरीक्षण कर प्रतिवेदन अविलंब समर्पित करने का निर्देश दिया गया. जहां तट कमजोर या क्षतिग्रस्त है उसे संबंधित विभाग से मरम्मती करवाने की भी बात कही.
बाढ़ राहत से संबंधित संसाधनों की पुख्ता व्यवस्था पहले ही कर लें अधिकारी: डीएम
बांका : डीएम कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समिति की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में गुरुवार को हुयी. बैठक में संभावित बाढ़ को लेकर संबंधित पदाधिकारियों, कार्यपालक अभियंता व सीओ को प्रत्येक बिंदुओं को बारीकी समझाते हुए कई दिशा-निर्देश दिये गये. डीएम ने संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी तटबंधो, डेम, कैनाल, सुरक्षित […]

डीएम ने कहा कि अगर हमारी तैयारी पहले से मजबूत रहेगी, तो किसी भी मुश्किल से लड़ सकते है. इसीलिए गंभीरता पूर्वक इसपर जुटने की आवश्यकता है. कहा कि कार्य में कोताही पर किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. इस मौके पर डीडीसीस अभिलाषा कुमारी शर्मा, एसडीओ मनोज कुमार चौधरी, सीएस सुधीर महतो, डीपीआरओ दिलीप सरकार सहित अन्य विभागीय अधिकारी प्रमुख रुप से मौजूद थे.
तटबंध पर तैनात होंगे होमगार्ड, गोताखोर की सूची बनाने का निर्देश.
होमगार्ड के जवानों को तटबंधो पर सुरक्षा के दृष्टि से प्रतिनियुक्त किया जायेगा. इनकी उपस्थिति व भौतिक निरीक्षण करने की बात कही गयी. साथ ही तटबंध से अनुपस्थित होमगार्ड पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर पशुओं को शरण स्थली व पर्याप्त मात्रा में पशुचारा की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया. उंचे स्थल का चयन कर वहां की व्यवस्था सुद्ढ़ करने की बात कही. ताकि बाढ़ के हालात में इन जगहों पर लोगों को सकुशल रखा जा सके.
इसके अलावा गोताखोर की सूची पूर्ण विवरणी के साथ तैयार करने की बात कही, ताकि किसी भी समय उनका उपयोग ससमय किया जा सके. संबंधित क्षेत्र के मछुआरों से संपर्क बनाए रखने की बात कही, ताकि बड़े जाल का उपयोग किसी भी समय उनसे लेकर कर सकें. डीएम ने पर्याप्त संख्या में लाईफ जैकेट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
गर्भवती महिलाओं को दी जायेगी विशेष सुरक्षा
डीएम ने सभी बीडीओ व सीओ को सीडीपीओ के सहयोग से संबंधित क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कराने का निर्देश दिया. इसके लिए अपने-अपने क्षेत्र में बैठक कर आवश्यक रणनीति तैयार करने की बात कही गयी. बाढ़ सहित अन्य प्रकृति आपदा के दौरान गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा की पूर्ण सुविधा मुहैया करायी जाय, इसके लिए सीएस को निर्देशित किया गया. बाढ़ के दौरान बचाव के लिए राहत दलों का गठन करने की बात कही गयी. साथ ही सीएस को मानव दवा व पशुपालन विभाग को पशु दवा की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा.