इधर बहू ने दर्ज कराया केस, तो ससुर ने खाया जहर

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के दामोदरा गांव में मारपीट के आरोप में जब बहू ने पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. तो इस घटना से आहत ससुर लत्तु यादव ने बुधवार को जहर खा लिया. गंभीर हालत में परिजनों ने लत्तु यादव को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल में भर्ती […]

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के दामोदरा गांव में मारपीट के आरोप में जब बहू ने पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. तो इस घटना से आहत ससुर लत्तु यादव ने बुधवार को जहर खा लिया. गंभीर हालत में परिजनों ने लत्तु यादव को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया.

जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ एसडी मंडल ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया. दामोदरा गांव की बेबी देवी ने ससुराल के सदस्यों पर महुआ के कोंढ़ चुनने के विवाद में लाठी-डंडे से मारपीट कर दाहिना हाथ तोड़ देने के आरोप में मंगलवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें पति मनोज यादव, ससुर लत्तु यादव, सास मनका देवी व देवर चंदन यादव को अभियुक्त बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >