कटोरिया : सूइया थाना अंतर्गत कटोरिया-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर लेटवा गांव में मंगलवार की सुबह सात बजे एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो से कुचल कर पांच वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान लेटवा गांव निवासी बैजनाथ हेंब्रम के पुत्र नीरज हेंब्रम (05) के रूप में हुई है. घटना के बाद ग्रामीणों ने खदेड़ कर स्कॉर्पियो को पकड़ लिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की बेरहमी से पिटाई भी की. घटना की सूचना मिलते ही सूइया के प्रभारी थानाध्यक्ष सह अवर निरीक्षक विनोद कुमार पाठक दल-बल
स्कॉर्पियो ने मासूम को कुचल डाला
कटोरिया : सूइया थाना अंतर्गत कटोरिया-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर लेटवा गांव में मंगलवार की सुबह सात बजे एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो से कुचल कर पांच वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान लेटवा गांव निवासी बैजनाथ हेंब्रम के पुत्र नीरज हेंब्रम (05) के रूप में हुई है. घटना के बाद ग्रामीणों ने खदेड़ कर […]

के साथ
स्कॉर्पियो ने मासूम…
घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने स्कॉर्पियो (जेएच15एस/8677) को जब्त करते हुए चालक राजा साह पिता अशोक साह ग्राम रिखिया कोड़ा बांध थाना मोहनपुर जिला देवघर को भी गिरफ्तार कर लिया. बैजनाथ हेंब्रम की पत्नी सड़क किनारे स्थित चापाकल पर बरतन धो रही थी. उसका पांच वर्षीय पुत्र नीरज हेंब्रम भी बगल में ही बच्चों के साथ खेल रहा था. अचानक सड़क पार करने के दौरान वह सुल्तानगंज की ओर जा रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आ गया. जख्मी नीरज हेंब्रम को नाजुक हालत में इलाज के लिए संग्रामपुर ले जाया गया. वहां से चिकित्सकों ने उसे मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया,
जहां इलाज शुरू होने के साथ ही गंभीर रूप से जख्मी नीरज ने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. सूइया थाना के पुलिस पदाधिकारी ने मायागंज भागलपुर पहुंच कर पीड़ित परिजन का फर्द बयान दर्ज किया. इसके आधार पर सूइया थाना में स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे विफल कर दिया.