भाकपा अंचल परिषद की बटसार शाखा की बैठक में बनी रणनीति
किसान आंदोलन के समर्थन में भाकपा बुलंद करेगी आवाज
धोरैया : भाकपा अंचल परिषद के बटसार शाखा की बैठक शनिवार को बटसार के मुखिया रजनीश कुमार के दुर्गा बाजार स्थित आवास पर संपन्न हुई. बैठक में भाकपा नेता सह जिला मंत्री मुनीलाल पासवान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. बैठक में मुख्य रूप से किसान आंदोलन के समर्थन में भाकपा द्वारा जिला समाहरणालय परिसर में जुझारु जन प्रदर्शन तथा जेल भरो अभियान की तैयारियों पर विचार विमर्श किया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की वादाखिलाफी के कारण किसान जुझारु आंदोलन की राह पकड़ चुके हैं.
जिसके समर्थन में भाकपा कार्यकर्ताओं संग जुझारु प्रदर्शन करेगी. बैठक में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को शीघ्र लागू करने, कृषि ऋण को माफ करने, बीज, खाद, पंपिंग सेट आदि को जीएसटी के दायरे से बाहर रखने, कर्ज माफी योजना लागू करने, 60 साल के उम्र के किसान मजदूरों को पेंशन देने, पर्चाधारी ग्रामीण मजदूरों को जमीन देने तथा भूमि अधिग्रहण अधिनियम में संसोधन की मांग की गयी. मौके पर पंसस उदय यादव, प्रकाश साह, सुधीर दास, गणेश यादव, प्रकाश मंडल, रामरुप दास, हीरालाल मंडल, बबलु शर्मा, अशोक मंडल, इंद्रदेव पासवान, मो. अख्तर, उपमुखिया बबलु भगत, कमल महलदार सहित कई पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे.
