न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
चकमा देकर लकड़ी से लदे ट्रक को लेकर भागने का था आरोपित
बौंसी : बौसी थाना कांड संख्या 81/ 17 के नामजद अभियुक्त महेश साह को बौंसी पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है. मालूम हो कि थाना क्षेत्र के डफरपुर निवासी महेश साह के द्वारा 13 मई को बौंसी वन प्रक्षेत्र के वनपाल नारायणलाल सेवक को चकमा देकर महुआ लकड़ी से लदे ट्रक को लेकर भाग गया था. इस मामले में वनपाल द्वारा थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसमें बताया गया था कि बंधवा कुरावा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के पास टाटा मिनी ट्रक को जांच के लिए रोका गया तो गाड़ी से उक्त आरोपित और गाड़ी मालिक सुधीर कुमार शाह वाहन से कूद कर भाग गये. वाहन के जांच के बाद उसमें अवैध तरीके
फरार लकड़ी माफिया…
से महुआ की लकड़ी को काट कर ले जाया जा रहा था. मिनी ट्रक को जब्त कर जब्ती सूची बनाकर जब वन रक्षकों द्वारा उसे मंदार स्थित वन क्षेत्र कार्यालय लाया जा रहा था तो पहले से घात लगाये माफियाओं द्वारा उट कॉलेज के पास बलपूर्वक लकड़ी लदे ट्रक को छुड़ा कर ट्रक समेत फरार हो गये थे. थाना में प्राथमिकी के बाद पुलिस द्वारा सरगर्मी से उक्त वन माफिया की खोज की जा रही थी. इसके बाद मंगलवार की देर रात अनिल कुमार और शिवानंद यादव द्वारा उक्त व्यक्ति को महाराणा बांध से गिरफ्तार कर थाना लाया गया. बुधवार की सुबह न्यायिक हिरासत में उसे बांका जेल भेज दिया गया.
