नशेड़ी युवकों को भेजा गया जेल

बौंसी : बौंसी पुलिस ने शराब के नशे में धुत पकड़े गये दो युवकों को सोमवार को जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि मंदार पर्वत के समीप शराब के नशे में घुम रहे बांका थाना क्षेत्र के अंबा निवासी स्व. हरिहर दास के पुत्र घनश्याम दास को सैप बल ने पकड़ा था. […]

बौंसी : बौंसी पुलिस ने शराब के नशे में धुत पकड़े गये दो युवकों को सोमवार को जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि मंदार पर्वत के समीप शराब के नशे में घुम रहे बांका थाना क्षेत्र के अंबा निवासी स्व. हरिहर दास के पुत्र घनश्याम दास को सैप बल ने पकड़ा था. बताया गया कि नशे में यह अनाप शनाप बक रहा था. जबकि बौंसी के स्व. विनय कुमार ड्रोलिया के पुत्र मनीष ड्रोलिया को देर रात शराब के नशे में महावीर मंदिर चौक के पास पकड़ा गया है. दोनों शराबियों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद शराब की पुष्टि होने पर दोनो को जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >