JDU MLA अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह की जमानत याचिका मंजूर, कुख्यात गुड्डू राय को भी राहत

Anant Singh: जेडीयू एमएलए अनंत सिंह और भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह की जमानत याचिका मंजूर कर ली गई है. गोपालगंज की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. मामले में कुख्यात रहे गुड्डू राय समेत 6 को राहत मिल गई है.

गोपालगंज से सत्येंद्र पांडेय की रिपोर्ट
Anant Singh:
मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई. कोर्ट ने दलीलों को सुनने के बाद विधायक समेत 6 आरोपितों की जमानत अर्जी को मंजूर कर ली. सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान अनंत सिंह और गुंजन सिंह की ओर से पटना हाइकोर्ट के अधिवक्ता कुमार हर्षवर्द्धन और सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता राजेश पाठक ने पक्ष रखा.

जबकि कुख्यात गुड्डू राय उर्फ अमरेश राय, प्रियांशु कुमार, शुभम कुमार राय और विशाल राय की जमानत याचिका पर वरीय अधिवक्ता रामनाथ साहु और अजात शत्रु ने अपना पक्ष रखा. दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने जमानत अर्जी को मंजूर कर लिया.

मांझा के सुनील यादव को ट्रेस नहीं कर पाई पुलिस

अश्लील गीत पर हथियार लेकर डांसर के बीच लहराने और डांस करने के मामले में नौवां आरोपी मांझा के सुनील यादव को बनाया गया है. पुलिस सुनील यादव को अरेस्ट करना तो दूर, ट्रेस तक नहीं कर पाई और ना ही सुनील यादव की ओर से कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गई है. सुनील यादव कौन है, यह अब भी संशय बना हुआ है.

अन्य 2 आरोपियों को लेकर कल होगी सुनवाई

हथियार लेकर डांसर के साथ डांस करने वालों में दो किशोर भी शामिल थे. उनकी अग्रिम जमानत पर मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष मंगलवार को सुनवाई होनी है. उनके अधिवक्ता अजात शत्रु ने बताया कि पुलिस ने किशोरों को जानबूझ कर आरोपी बनाया है. बोर्ड के समक्ष अपने पक्ष को रखे हैं, जो निर्णय होगा उसका स्वागत होगा.

अब सीआईडी मामले की कर रही जांच

अब इस कांड की जांच सीआईडी को सौंप दी गई है. गोपालगंज पुलिस इस मामले से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेख और फाइलें सीआईडी को ट्रांसफर कर चुकी है. अश्लील डांस और प्रतिबंधित हथियारों के प्रदर्शन का आरोप लगाया गया है. अब सीआईडी को सुनील यादव का पता लगाना है. सीआईडी की जांच से आगे की पेच सुलझने की उम्मीद है.

जनेऊ कार्यक्रम में अश्लील गीत पर हथियार लहराने का मामला

मामला मीरगंज थाना इलाके के सेमरांव गांव का है. जहां कुख्यात गुड्डू राय के घर जनेऊ कार्यक्रम था. 2 और 3 मई को विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इसी कार्यक्रम के दौरान अश्लील गीत पर डांसर के साथ हथियार के साथ डांस करना और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था.

Also Read: तेज प्रताप ने प्रिंस यादव की मौत का खान सर पर लगाया आरोप, बोले- खान सर ने ही हत्या करवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >