Bihar: राशन कार्डधारियों के लिए खुशखबरी, आज से बनेगा आयुष्मान कार्ड, 18 से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा विशेष अभियान

Ayushman Card Bihar: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से वंचित नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का कार्ड बनाया जाएगा. आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सभी जिलों के जनवितरण प्रणाली की दुकानों पर 18 से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा.

Ayushman Card Bihar: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से वंचित नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का कार्ड बनाया जाएगा. आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सभी जिलों के जनवितरण प्रणाली की दुकानों पर 18 से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा.

पटना जिला में 1,32,943 परिवार का कार्ड बनाने का लक्ष्य है. विशेष अभियान के तहत प्रति दिन प्रत्येक पीडीएस दुकान पर 250 कार्ड का निर्माण करना है.

जिला में कार्यान्वयन इकाई का किया गया गठन

इसके लिए जिला में कार्यान्वयन इकाई का गठन डीएम की अध्यक्षता में किया गया है. शिविर में पात्र लोगों को लाने की जिम्मेदारी सभी बीडीओ को दी गई है. बीडीओ इस अभियान का अनुश्रवण करेंगे. विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मनोरंजन कुमार को अभियान की सफलता, सिविल सर्जन को अभियान के संचालन तथा डीडीसी तनय सुलतानिया को अनुश्रवण का जिम्मा सौंपा गया है.

जनवितरण प्रणाली की दुकान पर वीएलई (विलेज लेवल इंटरप्रेन्योर्स) के माध्यम से कार्ड का निर्माण किया जाएगा. नोडल अधिकारी संबंधित एसडीओ को बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: शिक्षा विभाग का आदेश, तीसरे चरण के अध्यापकों की नियुक्ति में नहीं मिलेगी उम्र सीमा में छूट

कार्ड बनवाने के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत

पारिवारिक पहचान के लिए राशन कार्ड एवं व्यक्तिगत पहचान के लिए आधार कार्ड लेकर जनवितरण प्रणाली की दुकान पर पहुंचें. कार्ड बनने के बाद प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज कराया जा सकेगा.

भागलपुर में कहीं जमीन पर दरी बिछाकर, कहीं जर्जर झोपड़ियों में चल रहे स्वास्थ्य उपकेंद्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >