दुर्घटना के आठ दिन बाद युवक की इलाज के दौरान मौत, शादी समारोह में जाते समय हुआ था घायल

16 अप्रैल की शाम घर से एक रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने औरंगाबाद जा रहा था. इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बारुण थाना क्षेत्र के ही बबलू होटल के समीप तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया

औरंगाबाद ग्रामीण. बारुण थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे किनारे बबलू होटल के समीप दुर्घटना में घायल 22 वर्षीय युवक की आठ दिन बाद मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही बगहा गांव निवासी उपेंद्र यादव के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक 16 अप्रैल की शाम घर से एक रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने औरंगाबाद जा रहा था. इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बारुण थाना क्षेत्र के ही बबलू होटल के समीप तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. घटना के बाद कार चालक भागने के क्रम में बाइक सवार युवक को काफी दूर तक घसीट दिया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. कार में बाइक फंस जाने के कारण चालक कार छोड़कर फरार हो गया था. घटना के बाद सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन पटना लेकर चले गये. वहां युवक का इलाज किया जा रहा था, लेकिन आठ दिनों तक इलाज के बाद भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ. अंतत: उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजन शव को लेकर बारुण थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >