जाखिम स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर युवक की मौत

सिकंदर अपनी बीमार मां की दवा लाने मुगलसराय गया था. किसी ट्रेन से आने के दौरान जाखिम स्टेशन के पास गिर गया

रफीगंज.

गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर जाखिम रेलवे स्टेशन के अप लाइन में ट्रेन से गिरकर एक 22 वर्षीय युवक की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान गया के गुरारू मंझियावा गांव निवासी रामजी पासवान के 22 वर्षीय पुत्र सिकंदर कुमार के रूप में हुई है. जानकारी मिली कि सिकंदर अपनी बीमार मां की दवा लाने मुगलसराय गया था. किसी ट्रेन से आने के दौरान जाखिम स्टेशन के पास गिर गया. गिरते देख लोगों ने जाखिम आरपीएफ को जानकारी दी. हेड कांस्टेबल बलराम मलिक द्वारा जख्मी को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. हालांकि, तब तक देर हो चुकी थी. डॉ धनंजय कुमार ने नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिली कि मृतक के पास रहे मोबाइल से परिवार को जानकारी दी गयी. जानकारी मिलते ही बदहवास परिजन अस्पताल पहुंचे. इधर, आरपीएफ द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जीआरपीएफ को सूचना दी गयी, लेकिन मृतक के परिजन काफी समय इंतजार करने के बाद शव लेकर घर चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >