बाइक दुर्घटना में घायल महिला की मौत

परिजनों में कोहराम

परिजनों में कोहराम फोटो नंबर-13-गांव में लगी भीड़. प्रतिनिधि, हसपुरा स्थानीय थाना क्षेत्र के पीरु गांव निवासी मुनि महतो की पत्नी शंकुतला देवी की मौत हो गयी. वह 22 मई को बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. हसपुरा सीएचसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. हालांकि, हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया था. ज्ञात हो कि महिला शाम में पीरु-रघुनाथपुर रोड में टहलने निकली थी. रघुनाथपुर की ओर जा रही बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. इधर, जानकारी मिली कि मगध मेडिकल कॉलेज से भी महिला को पटना रेफर किया गया था. पटना में ही उसकी मौत हो गयी. इधर, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >