बल्ब लगाने के दौरान करेंट की चपेट में आयी महिला, मौत

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया

मदनपुर. सलैया थाना क्षेत्र के महुलान गांव के भुइंया टोली में शनिवार को चरित्र भुइंया की 45 वर्षीय पत्नी सरिता देवी की बल्ब लगाने के क्रम में बिजली के करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया. मौत के बाद पूरे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची सलैया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >