आग लगने से हजारों रुपये का गेहूं की फसल जलकर राख

आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है.

औरंगाबाद. दाउदनगर थाना क्षेत्र के कनाप गांव में खेत में आग लगने से हजारों रुपये कीमत का गेहूं का फसल जलकर राख हो गया. आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है. हवा तेज होने कारण गेहूं की खड़ी फसल एवं बंधा हुआ बोझा आग से जलकर पूरी तरह राख हो गया. करीब छह बीघा खेत में लगा गेहूं की फसल जलकर राख है गया. तीन किसानों को नुकसान हुआ है. किसानों ने बताया कि उनका हजारों रुपये का नुकसान हो गया. खेत में अचानक आग लगने की खबर गांव में पहुंची, लोग वहां पहुंचे तो आग की लपटें उठ रही थीं. आग देख लोगों ने शोर मचाया फिर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान एवं अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे जांच पड़ताल किया. मौके पर ग्रामीण विकास कुमार, प्रकाश कुमार, श्रीकांत मेहता, पिंटू कुमार समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी आते ही आग लगने की घटनाएं शुरू हो गयी है, जिससे किसान चिंतित है. इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है. ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >