औरंगाबाद: विकसित भारत-समृद्ध बिहार अभियान के तहत रफीगंज प्रखंड के चार पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड की चार पंचायतों में 'विकसित भारत-समृद्ध बिहार' अभियान के तहत सहयोग शिविर लगाए गए. ग्रामीणों की बिजली, पानी, राशन, पेंशन जैसी समस्याओं का एक सप्ताह में समाधान का लक्ष्य है. सभी आवेदन ऑनलाइन दर्ज किए जा रहे हैं.

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड की भदुकी कला, ढोसीला, अरथुआ और चरकावा पंचायतों में मंगलवार को 'विकसित भारत-समृद्ध बिहार' अभियान के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविरों में विभिन्न विभागों के 22 काउंटर लगाए गए, जहां ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई.

ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज हो रहे आवेदन

शिविर का निरीक्षण करते हुए उप विकास आयुक्त (DDC) कुमारी अनुपम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पहले प्राप्त आवेदनों का निष्पादन हो चुका है और शिविर में मिलने वाले नए आवेदनों का भी समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाएगा. सभी आवेदनों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है, जिसकी मॉनिटरिंग जिला और राज्य स्तर से की जा रही है.

एक सप्ताह में होगा नए आवेदनों का निष्पादन: बीडीओ

रफीगंज बीडीओ कुमार अश्विनी ने बताया कि शिविर में प्राप्त नए आवेदनों के निष्पादन के लिए एक सप्ताह का लक्ष्य रखा गया है. सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य है. शिविर के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, राशन कार्ड, पेंशन, आवास, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनके त्वरित समाधान की दिशा में कदम उठाए गए.

शिविर में अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

शिविर में डीआरडीए निदेशक अनुपम कुमार, सीओ सतेंद्र कुमार, राजस्व पदाधिकारी सलाह असमर, बीपीआरओ सह बीईओ अमर कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील कुमार बर्मा, ढोसीला मुखिया गुड़िया देवी, प्रतिनिधि विनोद राठौर, पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार, अरथुआ मुखिया बिदाई देवी, चरकावा मुखिया सेराज अंसारी, पैक्स अध्यक्ष सह उप मुखिया ओमप्रकाश कुमार भारती (गुड्डू यादव) सहित पीएचईडी, बिजली, कृषि, स्वास्थ्य, जीविका, मनरेगा और श्रम विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Satyendra kr pathak

Published by: Vikash Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >