याद किये गये वीर कुंवर सिंह, पहलगाम की घटना पर जताया गया दुख

पंचदेव मंदिर के समीप वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल पर महान क्रांतिकारी योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती विजयोत्सव के रूप में मनायी गयी

औरंगाबाद कार्यालय. औरंगाबाद शहर के पंचदेव मंदिर के समीप वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल पर महान क्रांतिकारी योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती विजयोत्सव के रूप में मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर कुंवर सिंह सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने की. एडीएम ललित भूषण,पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, नगर पर्षद के अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मो एहसान, देव नगर पंचायत के अध्यक्ष पिंटू कुमार, उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, रेडक्रॉस के कोषाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता,उपाध्यक्ष मरगुब आलम, लार्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ धनंजय कुमार आदि ने बाबू वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. तमाम लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में कुंवर सिंह की भूमिका को याद किया. इसके पश्चात जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गये 28 लोगों के प्रति भी श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी. तमाम लोगों ने इस घटना की निंदा की. सतीश कुमार सिंह कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है.केंद्र की सरकार पूरी घटना पर नजर बनाये हुई है. बहुत जल्द आतंकियों का सफाया होगा. मौके पर अतहर हुसैन, मंटू शर्मा, विवेक सिंह चौहान, राहुल कुमार, भाजपा नेता कौशल सिंह पिंटू, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >