देव मोड़ पर अनियंत्रित ऑटो पलटा, चार घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर देव मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो पलट गया. इस घटना में ऑटो सवार एक ही परिवार के तीन महिला समेत चार लोग घायल हो गये.

औरंगाबाद ग्रामीण. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर देव मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो पलट गया. इस घटना में ऑटो सवार एक ही परिवार के तीन महिला समेत चार लोग घायल हो गये. घायलों में माली निवासी अरविंद चौधरी, कलावती देवी, गीता देवी व शोभा देवी शामिल है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों ने बताया कि सभी लोग अपने घर से ऑटो रिजर्व कर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. घायलों का आरोप है कि चालक काफी तेज गति में ऑटो चला रहा था. मना करने के बावजूद भी वह नहीं मना. जैसे ही ऑटो देव मोड़ के समीप पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दौरान सभी लोग ऑटो के नीचे दबकर घायल हो गये. घटना के कुछ ही देर बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. मौजूद लोगों ने किसी तरह सभी को ऑटो से बाहर निकालकर आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उपचार किया. इधर, सदर अस्पताल में इलाजरत घायलों ने घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों का हाल जाना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >