आग के हवाले किया गया वाहन

WATCH VIDEO : औरंगाबाद में आधी रात दो वाहनों में लगी आग, कार-ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त; वीडियो में देखें पूरी घटना

कुटुंबा थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में गुरुवार की देर रात घर के बाहर खड़ी कार और ट्रैक्टर में आग लगा दी गई. आग की लपटों से पूरा इलाका दहक उठा, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. जांच जारी है.

कुटुंबा थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में गुरुवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़े दो वाहनों में आग लगा दी. घटना में शंकर पासवान की कार और उनके चचेरे भाई रामजी पासवान का ट्रैक्टर जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. आधी रात हुई आगजनी से गांव में अफरा-तफरी मच गई.

घर में धुआं भरने पर खुली महिलाओं की नींद

शंकर पासवान ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे के बाद घर में अचानक धुआं भरने लगा. धुआं देखकर घर की महिलाओं की नींद खुली. बाहर निकलकर देखा तो दरवाजे पर खड़ी कार आग की लपटों से घिरी थी, जबकि कुछ दूरी पर खड़ा चचेरे भाई का ट्रैक्टर भी जल रहा था.

परिजनों ने मोटर चलाकर बुझाने का किया प्रयास

वाहनों में आग लगी देखकर परिजनों ने तत्काल मोटर चालू कर आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद कुटुंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली.

कार से परिवार का चलता था भरण-पोषण

शंकर पासवान के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2024 में कार खरीदी थी और इसी वाहन से परिवार का भरण-पोषण करते थे. उन्होंने बताया कि गांव में किसी से उनका कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है. ऐसे में वाहनों में आग किसने और क्यों लगाई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है.

आवेदन मिलने के बाद दर्ज होगी प्राथमिकी

कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि बंदुआ गांव में दो वाहनों में आग लगाए जाने की सूचना मिली है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंबुज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >