औरगंबाद में दो भाइयों को वाहन ने रौंदा, एक की मौत

शिवगंज- रफीगंज मार्ग में बाबा जी की कुटिया के पास खेत से काम कर लौट रहे दो भाइयों को एक वाहन ने रौंद दिया, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गयी

औरगंबाद : मदनपुर. शिवगंज- रफीगंज मार्ग में बाबा जी की कुटिया के पास खेत से काम कर लौट रहे दो भाइयों को एक वाहन ने रौंद दिया, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान तेलडीहा गांव निवासी दीनानाथ तिवारी के पुत्र बसंत तिवारी (40) के रूप में हुई है. जबकि, घायल का नाम शंभु तिवारी है. बीएड कॉलेज के सचिव मंटू सिंह ने बताया कि अक्सर इस जगह पर सड़क दुर्घटना की घटना घटती है. सरकार व जिला प्रशासन को चाहिए कि दोनों तरफ मानक के अनुरूप ब्रेकर बनाया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >