बंटवारा विवाद में दो सगे भाईयों के साथ मारपीट

इस घटना में दो सगे भाई जख्मी हो गये

औरंगाबाद ग्रामीण. देव थाना क्षेत्र के बरहेता गांव में घर व जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हुई. इस घटना में दो सगे भाई जख्मी हो गये. घायलों में राम अनुग्रह मेहता के पुत्र दिलीप कुमार मेहता व शिवकुमार मेहता शामिल हैं. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी दिलीप ने बताया कि वह अपने तीन भाइयों के साथ उड़ीसा में रहता है. वहीं अपना व्यवसाय करता है. उसके पिता देव गोदाम पर 24 साल से किराना दुकान चलाते है. आरोप है कि उसने अपने भाई राजकुमार को जमीन खरीदने के लिए 13 वर्ष पहले 40 लाख रुपये अकाउंट में उड़ीसा से डाला था. जब-जब घर जाता था उसके पिता व भाई उसे जमीन व घर में हिस्सा नहीं देते थे. गुरुवार को वह अपने भाई से पैसा व पिता से हिस्सा मांगने गया, तो सभी लोगों ने बहस करते हुए मारपीट की. घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल इस घटना की सूचना देव थाना पुलिस को दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >