औरंगाबाद में आभूषण साफ करने के बहाने ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, सोने के जेवर समेत कई सामान बरामद

औरंगाबाद पुलिस ने आभूषण साफ करने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले दो शातिर अपराधियों को पकड़ा है. पुलिस ने उनके पास से सोने के आभूषण, मोबाइल, बाइक और अन्य कीमती सामान बरामद किए हैं. यह गिरफ्तारी पुलिस की सक्रियता का नतीजा है.

Aurangabad News: औरंगाबाद पुलिस ने रिसियप थाना क्षेत्र में आभूषण साफ करने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से सोने के आभूषण, मोती, मोंगा, मोबाइल फोन, बाइक और आभूषण साफ करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है.

रिसियप थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि 19 नवंबर 2025 को धनु बिगहा गांव निवासी पिंकू सिंह की पत्नी खुशबू कुमारी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि 18 नवंबर 2025 की दोपहर करीब 2:30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचे और आभूषण साफ करने का झांसा देकर सोने के जेवर ठग लिए. इस मामले में रिसियप थाना कांड संख्या-132/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के करीब एक सप्ताह बाद पुलिस ने मामले में कटिहार जिले के पंकज भगत और अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया था. इसके बाद अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार जांच जारी रही.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. इसी क्रम में रिसियप थाना मोड़ के पास दो संदिग्धों को पकड़ा गया. तलाशी के दौरान उनकी बाइक की सीट के नीचे छिपाकर रखे गए सोने के आभूषण और अन्य सामान बरामद हुए, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ में दोनों आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र निवासी सिकंदर कुमार तथा समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के आतापुर गांव निवासी मंटून साह के रूप में हुई है.

पुलिस ने आरोपितों के पास से सोने के दो झुमके, एक मंगलसूत्र, छह मोती, छह मोंगा, दो मोबाइल फोन, एक बाइक, आभूषण साफ करने वाले पदार्थ के दो डिब्बे और एक डिब्बा पाउडर बरामद किया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ambuj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >