मलूक बिगहा में युवती की मौत में दो आरोपित धराये

औरंगाबाद न्यूज : मौत मामले का आज हो सकता है खुलासा, घर में मृत मिली थी युवती, प्रेम-प्रसंग की हो रही चर्चा

औरंगाबाद न्यूज : मौत मामले का आज हो सकता है खुलासा, घर में मृत मिली थी युवती, प्रेम-प्रसंग की हो रही चर्चा

रफीगंज.

रफीगंज थाना क्षेत्र के मलूक बिगहा गांव में अपने ही घर में मृत पायी गयी 18 वर्षीय युवती के मामले का लगभग खुलासा हो गया है. पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बड़ी बात यह है कि महज 20 घंटे के भीतर पुलिस ने घटना की गुत्थी लगभग सुलझा ली है. हालांकि, पुलिस के पदाधिकारी इस मामले में स्पष्ट रूप से बताने से परहेज कर रहे हैं. एसडीपीओ दो अमित कुमार ने इतना जरूर कहा कि अनुसंधान लगभग पूरी हो चुकी है. सोमवार को मीडिया के समक्ष खुलासा किया जायेगा. ज्ञात हो कि शनिवार की सुबह युवती के शव को पुलिस ने उसके ही घर से बरामद किया था. पोस्टमार्टम के बाद उक्त घर से साक्ष्य के लिए युवती का कपड़ा, मोबाइल समेत अन्य समान बरामद कर पुलिस छानबीन में जुट गयी थी. वैसे मामले में युवती के चाचा ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध गला दबाकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जब छानबीन शुरू हुई, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आने लगे. हत्या है या आत्महत्या यह चंद घंटे बाद स्पष्ट हो जायेगा. वैसे मामले में प्रेम-प्रसंग की चर्चा भी जोरों पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >