पहलगाम में मारे गये सैलानियों को दी श्रद्धांजलि

औरंगाबाद न्यूज : विवेकानंद पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

औरंगाबाद न्यूज : विवेकानंद पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

प्रतिनिधि, अंबा.

विवेकानंद पब्लिक स्कूल अंबा में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर अशोक कुमार ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने कायरतापूर्ण हमला किया था, जो निंदनीय है. उक्त घटना में निर्दोष पर्यटकों व सुरक्षा बलों के जवानों समेत 28 लोग शहीद हो गये. उन्होंने कहा कि आतंकवाद पूरे विश्व के लिए अभिशाप है. आतंकवादी के बल पर कोई भी देश तरक्की नहीं कर सकता है. आतंकवाद मिटाने के लिए विश्व के सभी देशों को मुहिम चलाने की जरूरत है. इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. राष्ट्रगान के साथ श्रद्धांजलि सभा समाप्त हुई. मौके पर शिक्षक लालचंद गुप्ता, अनिल कुमार, जयवीर प्रसाद, अजय कुमार, उमेश तिवारी, प्रशांत कुमार, उद्देश्य विश्वकर्मा, रोहित कुमार, गंगेश्वर मिश्रा, राकेश पांडेय, कृष्ण प्रसाद, साक्षी, सपना, नेहा, इंदु, शर्मा, परवीन आदि रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >