बच्चों के साथ यातायात पुलिस ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाया अभियान

शहर में यातायात पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया

औरंगाबाद ग्रामीण. मंगलवार को शहर में यातायात पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया. इस जागरूकता अभियान में सड़क सुरक्षा से संबंधित स्कूली बच्चों व आसपास मौजूद नागरिकों को जानकारी प्रदान की गयी. शहर के रमेश चौक, नावाडीह मुहल्ला स्थित जामा मस्जिद व बायपास के समीप सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. दरअसल यह जागरूकता अभियान पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार की अध्यक्षता में चलायी गयी. इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों को सड़क सुरक्षा के साथ-साथ सड़क पर कैसे चलें, दुर्घटना से कैसे बचाव किया जाये सहित अन्य जानकारियां दी गयी. ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि मौजूद छात्रों व स्थानीय लोगों को यातायात संकेतों, विद्युत सिग्नल, यातायात जवानों के हाथों के संकेत, चालकों के संकेतों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी. इन दिनों जिलों में सड़क दुर्घटना की घटनाएं बढ़ी हुई है. सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण के आधार पर दुर्घटना के प्रमुख कारणों की जानकारी देकर उसे कैसे निदान पाया जाये मुख्य रूप से इस पर चर्चा करते हुए छात्रों को उपाय बताये गये. छात्रों को बताया गया कि बाइक पर सवार होकर जब भी अपने घर से निकले तो हेलमेट जरूर लगाएं. वहीं, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें. वाहन चलाने के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग कदापि न करें और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाएं, नहीं तो समस्याएं हो सकती है. वाहन में स्पष्ट नंबर अंकित करने के बारे में भी समझाया गया. इसके साथ-साथ वाहन में आवश्यक दस्तावेज जैसे चालक लाइसेंस, बीमा, आरसी बुक, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट आदि की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की गयी. उन्होंने यह भी कहा कि शहर में शाम होते ही लहरिया कट व बाइक रेसिंग करने वालों की टीम निकलती है. ऐसे लोगों पर यातायात विभाग की नजर है. पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. वाहन चलाने के दौरान नशा नहीं करना चाहिए. उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार, ओवरलोड, असुरक्षित, ओवरटेक, थकान महसूस होने पर वाहन न चलाना, नो पार्किंग में वाहन खड़ी न करना, बगैर इंडिकेटर वाहन को दाहिने और बाएं तरफ मुड़ने से होने वाली दुर्घटना व क्षति के बारे में जानकारी भी दी गयी. इस दौरान वाहन चलाने वालों व छात्रों को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए नियम भी बताया गया. छात्रा रिया कुमारी, रिद्धि कुमारी, सोनम कुमारी आदि ने बताया कि औरंगाबाद यातायात पुलिस विभाग द्वारा स्कूली छात्र व स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई है. जानकारी मिलने के बाद इस पर अमल करने की जरूरत है. निश्चित तौर पर सभी लोग इसका पालन करेंगे. दिन प्रतिदिन हो रहे सड़क दुर्घटना को रोका जा सके. पुलिस विभाग की टीम द्वारा छात्रों को बताया गया की 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे वाहन ना चलाएं. जिस रास्ते से आप जा रहे है, अगर उस रास्ते पर सिग्नल है तो उसका पालन करते हुए आगे बढ़े. ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार ने कहा कि पूर्व में नियम लागू किया गया है कि ऑटो व इ-रिक्शा पर सवार होकर स्कूली बच्चे विद्यालय नहीं जायेंगे. नियम का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने जिले वासियों से भी सहयोग करने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >