घर में घुसकर चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, जेवरात भी बरामद

आठ अप्रैल को जम्होर थाना क्षेत्र के करमा गांव में कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा एक घर में घुसकर 60 हजार रुपये नकद, सोना-चांदी एवं अन्य मूल्यवान वस्तु, जिसकी कीमत लगभग एक लाख 10 हजार रुपये थी उसे चोरी कर लिया था

फोटो नंबर-22- प्रेस वार्ता में शामिल ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार ,पास में पुलिस गिरफ्त में अपराधी औरंगाबाद ग्रामीण. औरंगाबाद पुलिस ने घर में घुसकर चोरी, डकैती व लूट की घटना का अंजाम देने वाले तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वहीं उन तीनों के पास से चांदी का दो पायल एवं सोने की सात जितिया बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपितों में दाउदनगर थाना क्षेत्र के बेलाढी गांव निवासी दिलीप राम के 26 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार उर्फ चिंटू राम, भुवनेश्वर शर्मा के 19 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार व अशोक कुमार सिंह के 26 वर्षीय पुत्र उदित कुमार शामिल है. बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार ने जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल द्वारा जिले को अपराध मुक्त जिला बनाने व अपराध कर्मियों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. बीते आठ अप्रैल को जम्होर थाना क्षेत्र के करमा गांव में कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा एक घर में घुसकर 60 हजार रुपये नकद, सोना-चांदी एवं अन्य मूल्यवान वस्तु, जिसकी कीमत लगभग एक लाख 10 हजार रुपये थी उसे चोरी कर लिया था. चोरी के उपरांत जम्होर थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसके बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक एसआइटी का गठन किया गया और कांड का सफल उद्भेदन एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिया गया. गठित टीम द्वारा आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण व आसूचना संकलन के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया गया. मुन्ना के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर धर्मवीर कुमार उर्फ चिंटू को भी बेलाढ़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद चोरी गये आभूषण को बेलाढ़ी गांव से ही उदित कुमार के घर से बरामद किया गया और उदित कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जम्होर थाना लाया गया. पूछताछ के दौरान तीनों अभियुक्तों ने बताया कि पूर्व में भी उन लोगों द्वारा चोरी एवं गृह भेदन की कई घटना का अंजाम दिया गया है. चोरी करने के बाद वे लोग आपस में नकद रुपये को बांट लिया करते थे. ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त धर्मवीर उर्फ चिंटू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जो आदतन अपराधी है. धर्मवीर कुमार पर दाउदनगर थाना में कई कांड अंकित है. वैसे अन्य अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. इस कांड की सफल उद्भेदन जम्होर थानाध्यक्ष राज किशोर प्रसाद आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >