कोर्ट में तीन आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण

कोर्ट में तीन आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण

औरंगाबाद ग्रामीण. औरंगाबाद पुलिस की लगातार दबिश और सख्ती का असर दिखने लगा है. रफीगंज थाना कांड संख्या 139/26 में नामजद तीन फरार आरोपितों ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. मामला एससी-एसटी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट से जुड़ा है, जिसमें पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे. दबाव बढ़ने पर थाना क्षेत्र के नीमा वाजिद गांव निवासी विशाल पासवान के पुत्र अंकित कुमार, ओमप्रकाश पासवान के पुत्र अमित कुमार व अंकित कुमार ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. जानकारी के अनुसार, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था. लगातार हो रही कार्रवाई और संभावित गिरफ्तारी के डर से तीनों ने कोर्ट का रुख किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >