सीनियर सिटिजन के बैग काटकर उचक्कों ने उड़ाये 50 हजार

उचक्के की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गयी है

रफीगंज. रफीगंज नगर पंचायत के समीप प्याऊ पर पानी पीने के दौरान उचक्कों ने एक का बैग काटकर 50 हजार रुपये उड़ा लिये. इस मामले में पीड़ित व सिमरा जमशेद गांव निवासी मुंद्रिका यादव ने पुलिस से गुहार लगायी है. जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष गुफरान अली ने दलबल के साथ शहर का चक्कर लगाया, लेकिन उचक्का हाथ नहीं आया. इधर, पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकासी कर एक बैग में रख प्याऊ पर पानी पीने लगे. इसी दौरान किसी ने बैग काटकर पैसा उड़ा लिया. वैसे उचक्के की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. ज्ञात हो कि पंजाब नेशनल बैंक व नगर पंचायत रफीगंज थाना के गेट के सामने है. वैसे भी यह घटना रफीगंज पुलिस के लिए चुनौती है. देखने वाली बात यह है कि रफीगंज पुलिस इसे कितनी गंभीरता से लेती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >