Aurangabad News : फेसर में कलशयात्रा के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

Aurangabad News : श्रद्धालुओं के जयघोष से गुंजयमान हुआ इलाका

फेसर. सदर प्रखंड के फेसर सूर्य मंदिर के प्रांगण में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया. हरिद्वार के शांतिकुंज से पहुंचे यज्ञकर्ता दशरथ प्रसाद व विकाश प्रसाद के तत्वावधान में महायज्ञ का आयोजन हो रहा है. पीले परिधानों में सुसज्जित महिलाओं के साथ हजारों श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए. गाजे-बाजे व भगवान के जयघोष करते हुए जलभरी के लिए निकले. पूरा इलाका जयघोष से गुंजयमान हो गया. कतारबद्ध श्रद्धालु कलश लिये हुए उनथू स्थित नहर पहुंचे. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आचार्यों द्वारा जल भरी की रस्म पूरी करायी गयी. इसके बाद पुन: श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचे और पवित्र कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित किया. इधर, यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष भगवान प्रसाद ने बताया कि 13 मार्च तक यज्ञ का आयोजन होगा. इस दौरान हरिद्वार से आये यज्ञकर्ताओं द्वारा प्रत्येक दिन कथा का आयोजन व हवन किया जायेगा. यज्ञ को सफल बनाने के लिए संजय प्रसाद गुप्ता, अजय प्रसाद गुप्ता, रवि गुप्ता, राकेश कुमार, विश्वजीत तिवारी, फेसर के पूर्व थानाध्यक्ष सूरज कुमार, लूटन कुमार, विजेंद्र प्रसाद, गुप्तेश्वर कांत निराला, सरोज यदाव, सुरेंद्र यदाव, वैजनाथ ठाकुर आदि श्रद्धालु अपनी भूमिका निभा रहे है. यह भी बताया गया कि भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह 12 मार्च को यज्ञ में शामिल होगी और कार्यक्रम के बाद भंडारा में भाग लेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >