जमीन विवाद, सड़क दुर्घटना व आपसी झगड़ों समेत सौ से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

AURANGABAD NEWS.गोह थाना परिसर में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं. इससे पहले थाना परिसर में पहुंचते ही एसपी को सशस्त्र पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस दौरान जवानों ने अनुशासन, एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया.

गोह थाना परिसर में एसपी ने जनता दरबार लगाकर सुनी फरियाद

गोह

.गोह थाना परिसर में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं. इससे पहले थाना परिसर में पहुंचते ही एसपी को सशस्त्र पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस दौरान जवानों ने अनुशासन, एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया. इस अवसर पर थाना परिसर का माहौल औपचारिक, अनुशासित और गरिमामय बना रहा. पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों में विशेष उत्साह देखा गया. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, शिक्षक अरविंद कुमार, दीपक उपाध्याय, चिंटू कुमार एवं अमरेंद्र कुमार सिंह ने एसपी का स्वागत व सम्मान किया.

विभिन्न गांवों से आये फरियादियों ने लगायी न्याय की गुहार

जनता दरबार में एसपी के सामने विभिन्न गांवों से आए फरियादियों अपनी समस्याएं रखीं. गोह से पहुंची सरपंच मनोरमा देवी ने जमीनी विवाद से संबंधित आवेदन दिया, जिस पर एसपी ने थानाध्यक्ष को मामले के शीघ्र व निष्पक्ष निष्पादन का निर्देश दिया. गोह निवासी देवबंश प्रसाद की पत्नी सुमित्रा देवी ने भी भूमि विवाद से जुड़ा आवेदन दिया, जिसे संबंधित थानाध्यक्ष को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया. खैरा मोहन गांव निवासी जुदागीर राम के पुत्र बिगन राम ने आपसी लड़ाई-झगड़े का आवेदन प्रस्तुत किया. पुंदौल गांव से आये गुलाबचंद शाह के पुत्र दुधेश्वर प्रसाद ने सड़क दुर्घटना में मुआवजा से संबंधित मामला रखा, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया. रुकुंदी गांव से पहुंची स्व यमुना महतो की पत्नी चनेश्वरी कुंवर ने भूमि विवाद से संबंधित आवेदन दिया. सोहलपुरा गांव निवासी सुरेश मिस्त्री ने भी भूमि विवाद की शिकायत की. जनता दरबार के दौरान विभिन्न गांवों से आये सौ से अधिक फरियादियों की भूमि विवाद, आपसी विवाद, लड़ाई-झगड़ा, सड़क दुर्घटना मुआवजा समेत अन्य मामलों में सुनवाई की गयी. पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन का स्पष्ट निर्देश दिया.

एसपी ने किया गोह थाना का निरीक्षण, अभिलेख अद्यतन रखने का निर्देश

जनता दरबार के बाद पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने गोह थाने का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना सीरिश्ता, अभिलेखों की स्थिति और लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गयी. एसपी ने अभिलेखों को अद्यतन रखने, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और थाना व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. साथ ही पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ संवेदनशील, मर्यादित एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने की नसीहत दी. जनता दरबार एवं निरीक्षण के दौरान एसआइ पूजा शर्मा, स्नेहा भारती, रंजीत कुमार, रविंद्र कुमार, सरोज कुमार, अमर कुमार, अशोक राम, एएसआइ अशोक कुमार, शिव पूजन सिंह यादव, मो लतीफुर रहमान, राम भजन यादव, पूजा कुमारी, सरस्वती कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >