सलैया थाने में एसपी ने तीन दर्जन आवेदनों पर की सुनवाई

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता दरबार में जो भी मामले आये हैं उसे त्वरित निबटारा किया जायेगा

मदनपुर. मंगलवार को मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना में औरंगाबाद एसपी अंबरीश राहुल ने जनता दरबार लगाकर तीन दर्जन फरियादियों की समस्याएं सुनी. जनता दरबार में सलैया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से फरियादी पहुंचे थे. वैसे उन्होंने शिकायत कर्ताओं की शिकायतों को सुनकर निबटारा और त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया. सलैया थाने में विधि व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण समस्याओं, थाने के पदाधिकारी के क्रियाकलाप, आम जनता के साथ पुलिसकर्मियों के व्यवहार व अन्य बिंदुओं पर भी समीक्षा की. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता दरबार में जो भी मामले आये हैं उसे त्वरित निबटारा किया जायेगा, ताकि आम जनता को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके अलावा लगातार विभिन्न स्थानों में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याओं का निबटारा किया जायेगा. उन्होंने बताया कि 30 से 32 मामले आये थे, जिसमें से अधिकांश मामले जमीन संबंधित थे जिन्हें निबटारा के लिए निर्देश दिया गया है. थाो में जनता दरबार लगाने का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को समाधान करना व उनके समस्या को शीघ्र दूर करना है. इस दौरान सदर एसडीपीओ दो चंदन कुमार, थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >