पांच फीट के गड्ढे में डेढ़ घंटे मासूम की जान रही सांसत में

Aurangabad news. एक आठ वर्षीय बच्चा खेलते समय एक मकान की पाइलिंग के लिए खोदे गये गड्ढे में गिर गया. हालांकि, स्थानीय लोगों एवं मजदूरों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.

दाउदनगर. एक आठ वर्षीय बच्चा खेलते समय एक मकान की पाइलिंग के लिए खोदे गये गड्ढे में गिर गया. हालांकि, स्थानीय लोगों एवं मजदूरों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. घटना रविवार की सुबह दाउदनगर शहर के वार्ड पांच स्थित माली टोला मुहल्ले की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरवल जिले के नगवां निवासी जयप्रकाश गुप्ता का आठ वर्षीय पुत्र करण गुप्ता अपनी बहन और अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह करीब पांच फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा. तुरंत, परिजनों को सूचना दी गयी. आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये. वार्ड पार्षद बसंत कुमार को भी खबर दी गयी. मकान निर्माण में लगे मजदूरों और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया. गड्ढे के बगल में एक और गड्ढा खोदा गया. लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया. बच्चे को सुरक्षित निकालने के बाद उसे एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया.

हालत खतरे से बाहर

चिकित्सक के अनुसार, उसकी हालत खतरे से बाहर है. बच्चे के पिता जयप्रकाश ने बताया कि वह दाउदनगर में फेरी का काम करते हैं. माली टोला मुहल्ले में जमीन खरीद कर मकान बनाना शुरू किया है. जिस पाइलिंग के लिए खोदे गये गड्ढे में बच्चा गिरा, वह पड़ोस के ही एक मकान के लिए खोदा गया था. वार्ड पार्षद ने बताया कि इसकी तत्काल थानाध्यक्ष व नगर पर्षद को सूचना दी गयी. स्थानीय लोगों और मजदूरों की सजगता तथा कड़ी मेहनत से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >