असामाजिक तत्वों ने स्मारक के उद्घाटन नेम प्लेट को किया क्षतिग्रस्त

इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा स्थानीय थाना में की गयी है.

दाउदनगर (औरंगाबाद). प्रखंड के एकौनी में पक्की सड़क के किनारे बने शहीद भगत सिंह स्मारक के उद्घाटन प्लेट को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा स्थानीय थाना में की गयी है. ग्रामीण परशुराम सिंह, सतीश कुमार, इंद्रदेव सिंह, महेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार समेत छह दर्जन ग्रामीणों द्वारा थाने को दिये गये संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन में कहा गया है कि जब ग्रामीण मंगलवार को शहीद भगत सिंह पार्क में टहलने गये तो देखा कि स्मारक के नीचे का उद्घाटन प्लेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. साथ में स्मारक के ऊपर वाला नेम प्लेट भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. ऐसा प्रतीत होता है कि सोमवार की रात में अज्ञात लोगों द्वारा इस क्षतिग्रस्त किया गया है, क्योंकि दिन में नेम प्लेट ठीक-ठाक था. ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >