Aurangabad News : अस्पताल के पुराने भवन में लगी आग

Aurangabad News : शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

देव. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव में एक पुरानी बिल्डिंग में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गयी. सारा सामान व कागजात जलकर राख हो गया. घटना सोमवार की शाम की है. मौके पर उपस्थित चिकित्सा डॉ कृष्ण कुमार व स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ विकास रंजन ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक पुरानी बिल्डिंग थी, जिसमें पुराने उपकरण व पुराने कागजात रखे जाते थे. उसे स्टोर रूम के रूप में उपयोग में लिया जाता था. सूचना मिली कि बिल्डिंग के अंदर शॉर्ट-सर्किट से आग लग गयी है. सूचना पर तुरंत देव थाना पुलिस को सूचित किया गया व थाना के दमकल से आग बुझाने का प्रयास किया गया. आग बेकाबू थी जिस कारण औरंगाबाद से बड़ा दमकल वाहन मंगा कर आग को बुझाया गया. इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >