हसपुरा. मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव-2025 प्रतियोगिता को लेकर अमझर शरीफ पंचायत के बाला बिगहा मिडिल में शनिवार को कार्यशाला आयोजित की गयी. हेडमास्टर शमशेर आलम ने प्रतियोगिता के उद्देश्यों को विस्तार से बताया. कहा कि राज्य व विश्व में खेलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के बीच मित्रवत प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. वर्ग छह से 12वीं तक के छात्र भाग लेंगे. प्रतियेागिता के लिए निबंधन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. निबंधन की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित है. कार्यक्रम के नोडल प्रभारी रौशन कुमार, अरमान अहमद प्रखंड समन्वयक राहुल खन्ना ने प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रेरित किया. कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों के लिए कारगर साबित होगी. निबंधन कारा कर प्रतियोगिता में शामिल होने पर जोर दिया. 15 मार्च को पहला, 16 को दूसरा, 22 को तीसरा व 23 मार्च को चौथे राउंड की ऑनलाइन के माध्यम से प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता करायी जायेगी. दूसरे, चरण में ऑफलाइन के माध्यम से लिखित परीक्षा के बारे में जानकारी दी गयी. शिक्षक महेंद्र राम, सायरा बानो, प्रमिला कुमारी ने इसे सरकार का कारगर कदम बताया. शिक्षिका अनिता कुमारी, जुबैदा परवीन, सजदा खातून, शाहिना परवीन, सीमा परवीन मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
