बारातियों को ले जा रही बस पलटी, चालक की मौत, कई घायल

Aurangabad News. देव प्रखंड के पवई सुंदरगंज से मदनपुर थाना क्षेत्र के घटराईन गांव की ओर जा रही बारातियों से भरी बस घटराईन मोड़ के पास एक अज्ञात ट्रक से टकराकर पलट गयी.

औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट औरंगाबाद जिले में सोमवार की रात 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. देव प्रखंड के पवई सुंदरगंज से मदनपुर थाना क्षेत्र के घटराईन गांव की ओर जा रही बारातियों से भरी बस घटराईन मोड़ के पास एक अज्ञात ट्रक से टकराकर पलट गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. इस हादसे में बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, हालांकि खबर लिखे जाने तक चालक की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं बस में सवार दर्जनों बाराती घायल हो गए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण हुआ माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >