नेउरा सूरजमल गांव के बधार से वृद्ध का शव बरामद

रिसियप थाना की पुलिस ने बुधवार की दोपहर थाना क्षेत्र के नेउरा सूरजमल गांव के बधार से एक वृद्ध पुरुष का शव बरामद किया

कुटुंबा.

रिसियप थाना की पुलिस ने बुधवार की दोपहर थाना क्षेत्र के नेउरा सूरजमल गांव के बधार से एक वृद्ध पुरुष का शव बरामद किया है. शव की पहचान झारखंड के पिपरा थाना क्षेत्र अंतगर्त गहौरा टोले तरवन कला गांव निवासी युगेश्वर सिंह (65 वर्ष) के रूप में की गयी है. हालांकि, शव शिनाख्त करने होने से पहले पुलिस को घंटों देर तक मशक्कत करनी पड़ी. थानाध्यक्ष निशा कुमारी ने बताया कि वृद्ध व्यक्ति का शव बटाने नदी के किनारे परती खेत में पड़ा हुआ था. उक्त रास्ते से गुजरने वाले लोगो व आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर बधार में अज्ञात व्यक्ति के शव होने की सूचना दी. उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी मिलते के साथ हीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया. इसके पश्चात आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि मृतक के घर वालों को भी घटना की सूचना कर दी गयी है. पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार करने के लिए उसके स्वजनों को शव सुपूर्द कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >