औरंगाबाद में कक्षा 4 से 8 तक के कमजोर विद्यार्थियों को मुख्यधारा में लाने के लिए शिक्षकों को मिला विशेष प्रशिक्षण

Aurangabad News : मदनपुर के सलैया संकुल में टीएआरएल आधारित एफएलएन प्रशिक्षण का आयोजन हुआ. शिक्षकों को कमजोर छात्रों को निपुण बनाने और विशेष शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई.

Aurangabad News : कक्षाओं में निपुण लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर मदनपुर प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र सलैया में सोमवार को टीएआरएल (Teaching at the Right Level) आधारित एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल समन्वयक राजकुमार प्रसाद गुप्ता ने की. इसमें संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी 10 विद्यालयों के 20 शिक्षकों ने भाग लिया.

विद्यार्थियों के सीखने के स्तर के अनुसार होगी पढ़ाई

एक दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों को कक्षा 4 से 8 तक के कमजोर विद्यार्थियों को उनके वास्तविक सीखने के स्तर के अनुरूप शिक्षण देने का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षकों ने बताया कि अगस्त और सितंबर माह में विशेष कक्षाओं का संचालन कर बच्चों को उनकी शैक्षणिक क्षमता के अनुरूप दक्ष बनाने का प्रयास किया जाएगा.

भाषा और गणित के स्तर का होगा आकलन

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को टूल किट के माध्यम से विद्यार्थियों के भाषा एवं गणितीय स्तर की पहचान करने की प्रक्रिया समझाई गई. भाषा में प्रारंभिक, अक्षर, शब्द, अनुच्छेद और कहानी स्तर, जबकि गणित में अंक पहचान, संख्या ज्ञान, जोड़, घटाव और भाग के स्तर का आकलन कर उसी आधार पर शिक्षण कार्य कराने की जानकारी दी गई.

गतिविधि आधारित शिक्षण पर दिया गया जोर

शिक्षकों को समावेशी कक्षा संचालन तकनीक, एफएलएन किट और टीएलएम (Teaching Learning Material) के प्रभावी उपयोग के साथ गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रत्येक छात्र को उसकी क्षमता के अनुरूप सीखने का अवसर उपलब्ध कराना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है.

बेसलाइन से एंडलाइन टेस्ट तक होगी प्रगति की निगरानी

प्रशिक्षकों ने बताया कि बच्चों की सीखने की प्रगति का आकलन करने के लिए बेसलाइन, मिडलाइन और एंडलाइन टेस्ट आयोजित किए जाएंगे. इन परीक्षणों के आधार पर विद्यार्थियों की प्रगति का मूल्यांकन कर निपुण लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जाएगी.

ये रहे मौजूद

प्रशिक्षण में प्रशिक्षक फैयाज आलम के अलावा शिक्षक धनंजय कुमार राज, दीपक कुमार, राजेश कुमार, सुधीर कुमार, टुनटुन कुमार, आशुतोष कुमार, प्रभा कुमारी, खुशबू कुमारी, रीता प्रसाद, अर्शिया महरीन, मुस्कान प्रवीण तथा पीरामल फाउंडेशन की आयुषी मिश्रा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे.

Also Read : अंतरराष्ट्रीय युवा संसद में नवादा की माही भारद्वाज बनीं 'बेस्ट डेलीगेट', बढ़ाया बिहार का मान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >