बीबीपुर गांव में अधेड़ की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

हत्या व हादसे की जांच कर रही पुलिस

हत्या व हादसे की जांच कर रही पुलिस

रफीगंज.

रफीगंज थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में 50 वर्षीय अधेड़ की संदेहास्पद मौत चर्चा में है. शव गांव में ही फेवर ब्लॉक प्लांट के नीचे पाये जाने की भी चर्चा है. वैसे मृतक की पहचान गांव के ही अजय सिंह के रूप में हुई है. शव पड़े होने की सूचना मिलते ही मदनपुर एसडीपीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष शंभू कुमार, दारोगा महेश पासवान, मिथिलेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. एसडीपीओ ने बताया कि रात में अजय सिंह, रूपेश सिंह व संतू सिंह ट्रैक्टर से कहीं निकले हुए थे और फेवर ब्लॉक मालिक हरेंद्र सिंह से प्लांट में ही ट्रैक्टर लगाने को लेकर बात हुई थी लेकिन आखिरी में उनके द्वारा ट्रैक्टर वहां नहीं लगाया गया. रुपेश अपने घर पर ही ले जाकर ट्रैक्टर लगाया. सुबह में फेवर ब्लॉक के समीप लोगों ने देखा कि अजय सिंह का शव छिपाया हुआ है. तब गांव वाले जुटे और प्रशासन को जानकारी दी. शव को देखने से प्रतीत होता है मृतक के ऊपर हल्का ट्रैक्टर चढ़ा हुआ है और गले में तीन गमछे लपेटे गये है. घटना के बाद से उक्त दोनों व्यक्ति फरार है. एफएसएल और डॉग स्कॉवाड की टीम द्वारा घटनास्थल पर जांच की गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी. उक्त व्यक्ति की हत्या गला दबाकर की गयी है या ट्रैक्टर से दबकर हुई है इसकी जांच की जा रही है. पुलिस इस मामले एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शिव मंदिर में भगवान के प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया था. इसकी पुर्णाहुति हुई, लेकिन गांव के बाहर हत्या ने कई सवालों को जन्म दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >