सड़क दुर्घटना में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी घायल

वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है.

दाउदनगर. दाउदनगर-गोह-गया रोड स्थित नवरतन चक के पास सोमवार की देर रात सड़क दुर्घटना में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. उनकी ड्यूटी चुनाव में हसपुरा से देवहरा के बीच फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) में लगी थी. सोमवार की देर रात वे ड्यूटी कर वापस अपने दाउदनगर स्थित आवास पर लौट रहे थे. नवरतन चक के पास उनके वाहन चालक ने अचानक संतुलन खो दिया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गये. वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है. ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल अनुमंडल कृषि पदाधिकारी को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया और रात में ही दाउदनगर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >