Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के केशव मार्केट भुइयां टोली में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 7 गैर-जमानती वारंटियों (NBW) को उनके घरों से गिरफ्तार किया है. इस अचानक हुई पुलिसिया कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.
विशेष टीम ने दबिश देकर 7 आरोपियों को दबोचा
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के बाद आरोपी लगातार पुलिस से छिप रहे थे. गुप्त सूचना मिलने पर एक विशेष पुलिस टीम गठित कर केशव मार्केट भुइयां टोली में छापेमारी की गई.
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
- संतोष चौधरी
- टुनटुन चौधरी
- सुनील कुमार चौधरी
- अरविंद भुईयां
- शोले चौधरी
- संजय बंगाली उर्फ खोखा
- बाबू चौधरी उर्फ उपेन्द्र कुमार
पूछताछ के बाद भेजे गए जेल
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. सभी सातों आरोपियों से पूछताछ और कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से अदालत ने सभी को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया.
