एतवारी मेले के दौरान पुलिस के साथ हाथापाई, दारोगा को लगी चोट

औरंगाबाद न्यूज : युवक ने कहा-पुलिस ने किया परिवार के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट

औरंगाबाद न्यूज : युवक ने कहा-पुलिस ने किया परिवार के साथ दुर्व्यवहार और मारपीटदेव थाना में पीएसआइ के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

प्रतिनिधि, औरंगाबाद/देव.

रविवार को एतवारी मेले के दौरान सड़क पर जाम से उत्पन्न भयावह स्थिति विवाद का कारण बन गयी. कुछ लोगों के साथ पुलिस की कहासुनी हुई. हाथापाई के साथ खींचतान की भी घटना हुई. आरोप दोनों तरफ से लगे. एक पक्ष का मामला एसपी के पास पहुंचा, तो दूसरे पक्ष से रहे पुलिस पदाधिकारी कुणाल कुमार ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस के साथ हाथापाई और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया. देव थाना में पदस्थापित पीएसआइ कुणाल कुमार ने प्राथमिकी में स्कार्पियो चालक व एक अन्य व्यक्ति को आरोपित बनाया है. प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि 20 अप्रैल की सुबह जवानों के साथ सरकारी वाहन से सूर्य मंदिर विधि-व्यवस्था संधारण ड्यूटी में हॉस्पिटल मोड़ के लिए थाना से प्रस्थान किया था. हाॅस्पिटल मोड़ पर ड्यूटी कर रहा था. सुबह 10 बजे एक चार चक्का वाहन बीआर 02 बीआर-7868 को हॉस्पिटल मोड़ के पास वाहन चालक द्वारा मुख्य सड़क पर लगा दिया गया. इस कारण हॉस्पिटल मोड़ से देव किला गेट व हॉस्पिटल मोड़ से दीवान बिगहा मोड़ तक काफी ज्यादा जाम लग गया. चालक को खोजने का प्रयास किया गया. कुछ ही क्षण में चालक व अन्य एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी के पास पहुंचे, जिन्हें गाड़ी को अविलंब सड़क पर से हटाने का अनुरोध करते हुए अव्यवस्थित रूप से गाड़ी लगाने का चालान काटने लगे, तभी वाहन चालक एवं उसके साथ अन्य एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके हाथ से सरकारी चालान मशीन जबरदस्ती छीन ली गयी. उनके एवं साथ के सिपाही के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा हाथापाई करने लगे. यही नहीं, हमलोगों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. इस क्रम में उनके दाएं हाथ की अंगुली के पास कट गया एवं काफी ज्यादा चोट लग गयी. इस घटना की वीडियोग्राफी की गयी है. इसी क्रम में साथ रहे सशस्त्र बल ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी. थानाध्यक्ष द्वारा चालक को गाड़ी रोड से साइड करने का अनुरोध किया गया. इसके बाद चालक पुलिसकर्मियों को क्षति पहुंचाने का प्रयास करते हुए गाड़ी लेकर भाग गया. यह भी कहा है कि उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव में अपना इलाज कराया है. इधर, थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

युवक ने पीएसआइ पर लगाया मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोपदेव थाना में पदस्थापित पीएसआइ कुणाल कुमार पर जम्होर थाना क्षेत्र के पेठारी गांव निवासी अभिषेक चौहान ने मारपीट का आरोप लगाया है. उसने पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल को आवेदन भेजकर न्याय की गुहार लगायी है. युवक ने कहा कि वह अपने फूफा की गाड़ी से रिश्ते के भाई और भाभी के साथ देव मंदिर में पूजा करने गये था. बाहर निकलकर परिवार के साथ गाड़ी में बैठा था, तभी पीएसआइ कुणाल कुमार ने बेंत से दरवाजा खोलने का इशारा किया. गाड़ी का शीशा जब नीचे किया, तो दारोगा जी तेवर में आ गये. शीशे को तोड़ दिया और ताबड़तोड़ गाड़ी पर डंडा बरसाया. भैया-भाभी के साथ दुर्व्यवहार किया. बीच-बचाव करने जब उतरे, तो मारपीट की. गैरकानूनी रूप से नुकसान पहुंचा. जब भीड़ वहां जुटी, तो गाली देते हुए भगा दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >